प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर प्रांतीय कार्यशाला में शामिल हुए तोखन साहू

0
IMG-20260829-WA0911

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर में आयोजित प्रांतीय कार्यशाला में आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू शामिल हुए।

कार्यशाला का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी एवं राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री आदरणीय शिवप्रकाश जी की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, राष्ट्रसेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने और सेवा गतिविधियों के माध्यम से इस विशेष अवसर को सार्थक बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल जी, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय जी, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री डॉ. कविता पाटीदार जी, प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही जी, अभियान के प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन जी, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी जी, डॉ. नवीन मरकंडेय जी सहित भाजपा के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

NTPC World Environment Day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!