राष्ट्रीय खेल दिवस पर तोखन साहू ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

0
IMG-20260829-WA0774

खेल अलंकरण समारोह में खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का सम्मान, खेलो इंडिया से नई प्रतिभाओं को मिल रहा मंच, 2036 ओलंपिक के लिए तैयार हो रहा भारत: तोखन साहू

बिलासपुर । आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने राष्ट्रीय खेल दिवस एवं राज्य खेल अलंकरण समारोह में सहभागिता कर प्रदेश के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

समारोह में विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रतिभाओं को राज्य खेल अलंकरण एवं मुख्यमंत्री ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। सम्मानित प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिह्न और पुरस्कार प्रदान कर उनके योगदान का गौरव बढ़ाया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने अपनी उपलब्धियों और अनुभवों को साझा करते हुए खेल के प्रति समर्पण और निरंतर अभ्यास का संदेश दिया।

NTPC World Environment Day

साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए ‘खेलो इंडिया’ जैसे प्रभावी अभियानों के माध्यम से नई प्रतिभाओं को मंच और बेहतर अवसर प्रदान किए हैं। उनके नेतृत्व में भारत अंतरराष्ट्रीय खेलों में लगातार बेहतर प्रदर्शन की दिशा में आगे बढ़ रहा है और 2036 ओलंपिक की तैयारियों को लेकर भी व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में भी खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। राज्य खेल अलंकरण एवं मुख्यमंत्री ट्रॉफी के माध्यम से खिलाड़ियों का सम्मान और उत्साहवर्धन प्रदेश में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा दे रहा है।

साहू ने सम्मानित खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष की भावना सिखाता है। छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ी मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ें तथा प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि खेल मैदानों में मिलने वाला अनुभव युवाओं को जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए भी तैयार करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!