एसईसीएल मुख्यालय के तीन कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

0
IMG-20260831-WA0996

शाल-श्रीफल एवं पुष्पहार से किया सम्मान, समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की कामना

बिलासपुर । एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हुए तीन कर्मियों को मुख्यालय स्थित सीएमडी कक्ष में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मियों को शाल, श्रीफल एवं पुष्पहार भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके समस्त भुगतान का चेक प्रदान किया गया।

मुख्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित विदाई कार्यक्रम में मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, श्रमसंघ प्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी भी शामिल हुए।

सेवानिवृत्त होने वालों में विवेक सिंह चंदेल, लाइब्रेरियन, मानव संसाधन विभाग, आलोक कुमार जायसवाल, सहायक अभियंता, ईएनटी विभाग तथा जसपर कार्ल, वरिष्ठ डीईओ, सामग्री प्रबंधन विभाग शामिल रहे।

NTPC World Environment Day

कंपनी की सफलता में योगदान को किया याद

कार्यक्रम के दौरान शीर्ष प्रबंधन ने सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के कार्यकाल और उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी संस्थान की सफलता में उसके कर्मचारियों की मेहनत, कार्यकुशलता और समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। एसईसीएल को सफलता के मुकाम तक पहुंचाने में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों द्वारा कंपनी के लिए किए गए कार्य और उनकी सेवाओं को सदैव स्मरण किया जाएगा। अपने लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने जिस निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया, वह अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम में शीर्ष प्रबंधन ने सेवानिवृत्त कर्मियों के सपरिवार उज्ज्वल एवं सुखमय भविष्य की कामना की तथा उनके स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

सेवानिवृत्त कर्मियों ने जताया आभार

विदाई समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने एसईसीएल प्रबंधन एवं अपने सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कंपनी में कर्मचारियों के बीच कार्य के प्रति निष्ठा और आपसी सहयोग की भावना रही है।

उन्होंने कहा कि एसईसीएल में अधिकारी और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हैं। यही टीम भावना कंपनी की कार्यप्रणाली को मजबूती प्रदान करती है। उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान मिले सहयोग और स्नेह के लिए सभी का आभार जताया।

सविता निर्मलकर ने निभाया उद्घोषणा का दायित्व

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों का परिचय प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं उद्घोषणा का दायित्व प्रबंधक (राजभाषा) सविता निर्मलकर ने निभाया।

विदाई समारोह के अंत में सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमसंघ प्रतिनिधियों ने उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!