प्रदेश में 1.50 करोड़ से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’ प्रज्ज्वलित
सेवा संकल्प अभियान के तहत जनभागीदारी से गूंजा सेवा, सुशासन और संकल्प का संदेश
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्ष की सार्वजनिक सेवा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए गुरुवार को छत्तीसगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए 1.50 करोड़ से अधिक दीये प्रज्वलित किए। गांव से लेकर शहर तक अलग-अलग स्थानों पर एक साथ दीप प्रज्वलन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घ सार्वजनिक जीवन, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के प्रति जनभावनाएं व्यक्त की गईं।
महिलाओं से लेकर युवाओं तक ने लिया हिस्सा
‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की व्यापक भागीदारी रही। महिलाओं, युवाओं, किसानों, श्रमिकों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने सामूहिक रूप से दीये जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दीं।

कई स्थानों पर नागरिकों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर दीप प्रज्वलित किए। वहीं अनेक स्थानों पर दीपों की सहायता से आकर्षक आकृतियां और विभिन्न संदेश भी बनाए गए। सामूहिक रूप से प्रज्वलित किए गए दीयों ने कार्यक्रम को जनभागीदारी का व्यापक स्वरूप दिया।

गांव से शहर तक दिखा उत्साह
प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में सेवा और जनभागीदारी का विशेष वातावरण देखने को मिला। मंदिरों, चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख मैदानों में बड़ी संख्या में नागरिक एकत्रित हुए और दीप प्रज्वलित किए।
कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा, सहयोग और सकारात्मक बदलाव के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। अलग-अलग क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर लोगों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम को सामूहिक आयोजन का रूप दिया।
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान
छत्तीसगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न जनसेवा एवं जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य सेवा और सुशासन की भावना को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज के विभिन्न वर्गों को रचनात्मक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों से जोड़ना है।
इसी कड़ी में ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम को प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर आयोजित किया गया। अभियान के माध्यम से लोगों को सेवा कार्यों और सामाजिक सहभागिता से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
1.50 करोड़ से अधिक दीप बने जनभागीदारी का प्रतीक
प्रदेशभर में प्रज्वलित किए गए 1.50 करोड़ से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’ सामूहिक उत्साह और जनभागीदारी का प्रतीक बने। हजारों स्थानों पर एक साथ प्रज्वलित हुए दीपों के माध्यम से सेवा, सुशासन और संकल्प का संदेश व्यापक स्तर तक पहुंचा।
‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम में अलग-अलग वर्गों की सहभागिता ने इसे प्रदेशव्यापी जनभागीदारी के आयोजन का स्वरूप दिया। दीप प्रज्वलन के माध्यम से नागरिकों ने सेवा और सकारात्मक सामाजिक बदलाव के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश भी दिया।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
