ऑपरेशन आघात में 15 लीटर महुआ शराब जब्त, महिला गिरफ्तार

0
IMG-20260920-WA0748

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले छह लोगों पर भी आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

रायगढ़ । जिले में अवैध शराब और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने ग्राम पूंजीपथरा में कार्रवाई करते हुए 15 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने शराब को कथित रूप से बिक्री के लिए रखने के आरोप में एक महिला के खिलाफ कार्रवाई की। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते पाए गए छह लोगों के विरुद्ध भी आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

15 लीटर महुआ शराब बरामद

पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से ग्राम पूंजीपथरा में अवैध शराब रखे जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

पुलिस ने प्रभा लाकड़ा (50 वर्ष), पति हिजनुस लकड़ा, निवासी टटकेला, थाना बगीचा, जिला जशपुर, वर्तमान निवासी पूंजीपथरा के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब बरामद की। पूछताछ में महिला द्वारा शराब को अवैध रूप से बिक्री के लिए रखने की बात बताए जाने की जानकारी पुलिस ने दी है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की गई।

NTPC World Environment Day

खुले में शराब पीते छह लोगों पर कार्रवाई

इसी अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने गेरवानी यात्री प्रतीक्षालय, सालासर चौक पूंजीपथरा, गेरवानी बस स्टैंड तथा तमनार चौक पूंजीपथरा के आसपास कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक, इन स्थानों पर छह लोग खुले में देशी प्लेन शराब का सेवन करते पाए गए। उनके विरुद्ध धारा 36(च)(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार कार्रवाई की जद में आए लोगों में अलेक्जेंडर केरकेट्टा (39), अजीत उरांव (29), सुनील शाह (32), प्रमोद साहनी (35), संतोष गिरी (33) और रुपेश कुमार यादव (22) शामिल हैं।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

कार्रवाई में उप निरीक्षक मनीष कुमार पोया, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर विश्वाल, प्रधान आरक्षक राजकुमार पैकरा, विनीत तिर्की एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार और सार्वजनिक स्थानों पर नशे के सेवन के खिलाफ “ऑपरेशन आघात” के तहत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!