सेवा की कहानी: कौशल प्रशिक्षण से सुरेश कुमार को मिला रोजगार, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

0
IMG-20260921-WA0522

रिपोर्टर ✒️ विनय सिंह

बेमेतरा । सेवा संकल्प अभियान के तहत युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला कौशल विकास प्राधिकरण, बेमेतरा द्वारा संचालित जल वितरण संचालक प्रशिक्षण से ग्राम कोसा, ग्राम पंचायत नारी, विकासखंड बेमेतरा निवासी श्री सुरेश कुमार यादव के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

रोजगार की तलाश कर रहे श्री सुरेश कुमार यादव के पास तकनीकी कार्य से संबंधित पर्याप्त प्रशिक्षण एवं कौशल नहीं था, जिसके कारण उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ऐसे समय में कौशल प्रशिक्षण उनके लिए रोजगार की नई राह लेकर आया।

NTPC World Environment Day

जल वितरण संचालक प्रशिक्षण के दौरान श्री यादव को जल वितरण व्यवस्था, पंप संचालन, मशीनरी के रखरखाव तथा कार्यस्थल पर आवश्यक सुरक्षा उपायों से संबंधित तकनीकी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद उन्होंने अर्जित कौशल का उपयोग करते हुए ग्राम पंचायत नारी में पंप ऑपरेटर के रूप में रोजगार प्राप्त किया।

आज श्री सुरेश कुमार यादव ग्राम पंचायत में जल वितरण व्यवस्था से जुड़े कार्यों में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। रोजगार मिलने से उन्हें नियमित आय का साधन प्राप्त हुआ है और वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

“कौशल से रोजगार और रोजगार से आत्मनिर्भरता”

श्री सुरेश कुमार यादव बताते हैं कि पहले रोजगार के लिए उन्हें काफी प्रयास करना पड़ता था। जल वितरण संचालक का प्रशिक्षण मिलने से उन्हें पंप संचालन और जल वितरण से संबंधित कार्य सीखने का अवसर मिला। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद ग्राम पंचायत नारी में पंप ऑपरेटर के रूप में काम मिला, जिससे उन्हें आय का साधन प्राप्त हुआ और अपने परिवार के लिए बेहतर करने का आत्मविश्वास बढ़ा है।

श्री यादव की यह कहानी बताती है कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से कौशल विकास और रोजगार के अवसरों से जुड़कर युवा न केवल अपने लिए आजीविका का साधन तैयार कर रहे हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में भी मजबूत कदम बढ़ा रहे हैं। हितग्राही श्री सुरेश कुमार यादव ने कहा कि कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें रोजगार का अवसर मिला और आत्मनिर्भर बनने की राह आसान हुई। उन्होंने इस अवसर के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!