डबरी तालाब के पास जुआ खेलते पांच पकड़ाए, 2750 रुपये नकद जब्त
घुरसेना में नांदघाट पुलिस की दबिश, तीन मोबाइल सहित 8750 रुपये की सामग्री जब्त
बेमेतरा। जिले में जुआ-सट्टा सहित अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में नांदघाट पुलिस ने ग्राम घुरसेना के डबरी तालाब के पास जुआ खेल रहे पांच लोगों को पकड़कर उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों के पास और जुए के फड़ से 2750 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन तथा 52 पत्ती ताश जब्त की है। जब्त नकदी और मोबाइल की कुल कीमत 8750 रुपये बताई गई है।
मुखबिर की सूचना पर दी दबिश
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 को थाना नांदघाट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम घुरसेना के डबरी तालाब के पास कुछ लोग मोबाइल की रोशनी में काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। पुलिस को आता देख कुछ लोग मौके से भाग निकले, जबकि पांच लोगों को पकड़ लिया गया।

घुरसेना के पांच निवासी गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपियों में विजय यादव (35), अमर दास मनहरे (20), गौतम चतुर्वेदी (24), राजू बंजारे (28) और चिंताराम चक्रधारी (31) शामिल हैं। सभी ग्राम घुरसेना, थाना नांदघाट, जिला बेमेतरा के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एक प्रकरण दर्ज कर धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का और एसडीओपी बेरला रुचि वर्मा के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में अवैध शराब, गांजा, नशीले पदार्थों, जुआ और सट्टा जैसी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लेखराम ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक मोहन लाल साहू, प्रधान आरक्षक खुलेश्वर गायकवाड़, संजय भगत तथा आरक्षक आकाश सिंह, प्रताप सिंह यादव, कमलेश ध्रुव और मिथुन चंद्रवंशी, सुरेश सोनकर सहित थाना नांदघाट के पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
