गौवंश तस्करी पर देवरबीजा पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20261011-WA1033

दो भैंस और तस्करी में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन जब्त, कुल कीमत 4.50 लाख रुपये

बेमेतरा। जिले में गौवंश तस्करी के खिलाफ देवरबीजा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो भैंस और परिवहन में प्रयुक्त छोटा हाथी पिकअप वाहन जब्त किया गया है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 4 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

क्रूरतापूर्वक भरी थीं दो भैंसें

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 8 अक्टूबर 2026 की है। निनवा निवासी राजू वर्मा (27 वर्ष) अपने निजी कार्य से देवरबीजा आए थे। इसी दौरान शाम करीब 4 बजे उन्होंने सोसायटी के पास छोटा हाथी पिकअप क्रमांक CG-07-CW-1896 में दो भैंसों को ठूंस-ठूंसकर भरे हुए देखा। वाहन साजा की ओर जा रहा था। प्रार्थी ने वाहन रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक नहीं रुका। इसके बाद उन्होंने गौवंश सेवकों के साथ वाहन का पीछा किया और देवरबीजा पेट्रोल पंप के पास उसे रुकवाया।

वाहन में सवार लोगों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम दीपक बंजारे, मनीष यादव और हर्ष सोनकर बताया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास भैंसों के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं थे। पूछताछ में उन्होंने भैंसों को अर्जुन्दा से महाराष्ट्र ले जाने की बात कही।

NTPC World Environment Day

पशुओं के प्रति क्रूरता का मामला दर्ज

शिकायत के अनुसार, दोनों भैंसों को वाहन में ठूंसकर बिना पर्याप्त चारा-पानी के ले जाया जा रहा था, जिससे उन्हें शारीरिक पीड़ा होने की आशंका थी। प्रार्थी की लिखित शिकायत पर पुलिस ने छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 तथा पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1)(क) एवं (घ) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।

चार लाख रुपये का वाहन भी जब्त

पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव और एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। विवेचना के दौरान पूछताछ में तीनों आरोपियों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस ने दो भैंसों की कीमत करीब 50 हजार रुपये और परिवहन में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन की कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी है। इस तरह कुल 4.50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में हर्ष कुमार सोनकर (25), मनीष कुमार यादव (26) और दीपक कुमार बंजारे (40), सभी जिला बालोद के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने तीनों को 10 अक्टूबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी प्रशिक्षु उप निरीक्षक ईश्वरी कुमारी डुप्ले, सहायक उप निरीक्षक दीनानाथ सिन्हा, प्रधान आरक्षक अवधेश सिंह, विजय साहू, नंदलाल चतुर्वेदी तथा आरक्षक छोटूराम टेम्बुकर, मुकेश सिंह राजपूत, रोशन वर्मा, मुकेश चंद्रवंशी, रवि साहू और सबित गोयल सहित चौकी देवरबीजा के पुलिसकर्मियों एवं गौवंश सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!