पीएम किसान सम्मान निधि से अनूप की खेती को मिला संबल

0
IMG-20261013-WA0892

जरूरत के समय काम आ रही सहायता राशि

NTPC World Environment Day

रायपुर । छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को खेती-किसानी की जरूरतें पूरी करने में आर्थिक सहारा दे रही है। योजना के तहत सीधे बैंक खाते में मिलने वाली सहायता राशि से किसान खाद, बीज और फसल की देखभाल से जुड़े जरूरी खर्च पूरे कर पा रहे हैं। बलरामपुर जिले के ग्राम कृष्णनगर निवासी किसान श्री अनूप दास के लिए भी यह राशि खेती के समय उपयोगी साबित हो रही है।

श्री अनूप दास धान और मक्के की खेती करते हैं। वे बताते हैं कि योजना के लिए आवेदन करने के बाद उन्हें प्रत्येक किस्त में दो हजार रुपये की सहायता मिल रही है। खेती के मौजूदा मौसम में धान की फसल को उर्वरक और कीटनाशक की जरूरत है। ऐसे समय में योजना से मिली राशि से उन्हें इन आवश्यकताओं की व्यवस्था करने में मदद मिल रही है।

किसान सम्मान निधि के तहत समय पर मिलने वाली आर्थिक सहायता से किसान खेती की जरूरतों के लिए अपनी योजना बना सकते हैं। श्री अनूप दास बताते हैं कि इस राशि से खाद और दवाइयां खरीदने में सहूलियत हुई है और उन्हें अतिरिक्त आर्थिक चिंता का सामना नहीं करना पड़ता।

योजना से मिले सहयोग के लिए श्री अनूप दास ने किसानों के हित में यह पहल शुरू करने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!