केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का शुभारंभ
रायपुर । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की गरिमामयी उपस्थिति में आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ किया।
अत्याधुनिक सुविधाओं और उच्चस्तरीय चिकित्सीय उपकरणों से सुसज्जित यह नया अस्पताल प्रदेशवासियों को बेहतर उपचार, त्वरित आपातकालीन सेवाएं और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण पहल है। इससे राज्य में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई गति मिलेगी और स्थानीय नागरिकों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

इस अवसर पर प्रदेश के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी हस्तियां विशेष रूप से उपस्थित रहीं।


The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
