पूर्व सभापति उर्मिला रमेश यादव ने दी गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं
मुंगेली। जिला पंचायत मुंगेली की पूर्व सभापति श्रीमती उर्मिला रमेश यादव ने गोवर्धन पूजा के पावन पर्व पर जिलेवासियों सहित समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनाए रखने की मंगलकामना की।
श्रीमती उर्मिला रमेश यादव ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि गोवर्धन पूजा भारतीय संस्कृति और धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व प्रकृति, गौवंश और पर्यावरण के प्रति सम्मान तथा संरक्षण का संदेश देता है। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा करने की कथा हमें एकता, विश्वास और प्रकृति के महत्व की प्रेरणा देती है।

उन्होंने कामना की कि गोवर्धन पूजा का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई खुशियां लेकर आए तथा प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। उन्होंने सभी नागरिकों से आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सद्भावना के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

श्रीमती उर्मिला रमेश यादव ने पुनः सभी को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीकृष्ण से सभी के उज्ज्वल भविष्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।
श्रीमती उर्मिला रमेश यादव
पूर्व सभापति, जिला पंचायत मुंगेली

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
