जनपद सभापति पवन पाण्डेय के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री अरुण साव का भव्य जन्मदिन समारोह, चार गांवों के जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

0
IMG-20261125-WA1340

केक काटकर मनाया जन्मोत्सव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण रहे मौजूद

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव का जन्मदिन जनपद सभापति पवन पाण्डेय के नेतृत्व में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जनपद क्षेत्र के भटलीकला, झझपुरी खुर्द, घुड़कापा एवं लोहड़िया सहित आसपास के गांवों के सरपंच, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी की मौजूदगी में केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के आयोजन में जनपद सभापति पवन पाण्डेय की विशेष पहल एवं नेतृत्व देखने को मिला। उनके नेतृत्व में विभिन्न ग्रामों के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने एकजुट होकर इस आयोजन में सहभागिता निभाई। समारोह में आत्मीयता और उत्साह का वातावरण बना रहा।

अपने उद्बोधन में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जन्मदिन पर मिले स्नेह, शुभकामनाओं और आत्मीय स्वागत के लिए सभी सरपंचों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी को धन्यवाद देते हुए इस आयोजन के प्रति प्रसन्नता जताई।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, देवचरण भास्कर, जिला पंचायत सभापति उमाशंकर साहू, अंबालिका साहू, जनपद सदस्य राज साहू, संगीता मेखले, गोमती साहू, श्यामा खांडे एवं नीमा साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

भटलीकला से सरपंच प्रतिनिधि राज साहू, रामजी यादव, तुलाराम यादव, नवल कश्यप एवं देवी साहू, झझपुरी खुर्द से दुकालहा कर्मकार, मुकेश जायसवाल, भुवन साहू एवं भानु जायसवाल, घुड़कापा से दीनू साहू तथा लोहड़िया से सरपंच शंभू कश्यप शामिल हुए। वहीं जनपद सदस्य मालिक राम ध्रुव सहित विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

जनपद सभापति पवन पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित इस जन्मदिन समारोह में चार गांवों के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की सहभागिता प्रमुख आकर्षण रही। कार्यक्रम आपसी मेल-मिलाप और आत्मीयता के वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!