कन्नौजिया कुर्मी एकता मंच का भव्य शपथ ग्रहण समारोह 375 पदाधिकारियों ने ली संगठन के प्रति निष्ठा की शपथ


रिपोर्टर ✒️ तुला राम
जांजगीर। कन्नौजिया कुर्मी एकता मंच (छत्तीसगढ़) पंजीयन क्रमांक के अंतर्गत संगठन के सभी पांचों परिक्षेत्रों के पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह अथरिया कुर्मी समाज भवन, नेताजी चौक जांजगीर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंच के कुल 375 पदाधिकारियों ने एक साथ शपथ ग्रहण कर समाज सेवा और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य ज्योति किशन कश्यप रहीं। विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश क्षत्रिय कन्नौजिया कुर्मी समाज के अध्यक्ष भरत लाल कश्यप, नगर पंचायत राहोद अध्यक्ष प्रतिभा देवी कश्यप, जनपद पंचायत नवागढ़ उपाध्यक्ष शांति घासीराम कश्यप, अखिल भारतीय क्षत्रिय कुर्मी समाज के युवा उपाध्यक्ष तुकाराम चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नंदिनी राजवाड़े, भोजराम वर्मा (चंदखुरी) तथा राजकुमार कौशिक उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष सहित नई कार्यकारिणी की घोषणा
इस अवसर पर संतोष कुमार कश्यप (कैथा) को पुनः कन्नौजिया कुर्मी एकता मंच की केंद्रीय समिति का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
कार्यकारिणी में कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद कश्यप (पोड़ी), घासीराम कश्यप (सिंधुल), महासचिव बुदराम कश्यप (टुंड्री), संरक्षक कमल कश्यप (बिलासपुर), संतोष कश्यप (बोरदा), अरविंद कश्यप (जांजगीर) एवं रामकृष्ण कश्यप (सलखन) को दायित्व सौंपा गया।
उपाध्यक्ष पद पर विष्णु कश्यप (चोरभट्टी), विश्वामित्र कश्यप (बिलासपुर), चंद्रकांत कश्यप (सर्वा), खगेंद्र कश्यप (कचंदा), मालिकराम कश्यप (कुकदा) एवं लव कश्यप नियुक्त किए गए।
सचिव लक्ष्मण कश्यप, सह सचिव मनीष सर्वे, कोषाध्यक्ष गोपी कश्यप, सह कोषाध्यक्ष योगेश कश्यप, संगठन मंत्री मिथलेश कश्यप, महामंत्री प्रकाश कश्यप, प्रवक्ता रामगोपाल कश्यप, संचार मंत्री दिनेश कश्यप सहित अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई।
पांच परिक्षेत्रों के पदाधिकारियों ने ली शपथ
पांचों परिक्षेत्रों से मल्दा परिक्षेत्र अध्यक्ष मनोज कश्यप, सर्वा परिक्षेत्र से देवेंद्र वर्मा, सलखन परिक्षेत्र से रमेश कश्यप, डोंगाकोहरौद परिक्षेत्र से ईश्वर कश्यप, सिलदहा परिक्षेत्र से पंकज वर्मा सहित जांजगीर नगर अध्यक्ष शिव कश्यप, नवागढ़ नगर अध्यक्ष झाम कश्यप, सक्ती नगर अध्यक्ष संजय कश्यप, राहोद नगर अध्यक्ष दीपक कश्यप एवं उनकी टीम के साथ सभी 375 पदाधिकारियों ने सामूहिक शपथ ली।
शिक्षा और संगठन पर दिया गया जोर
मुख्य वक्ता तुकाराम चंद्रवंशी ने अपने उद्बोधन में शिक्षा को समाज की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए संगठित होकर आदर्श समाज निर्माण पर बल दिया। वहीं मंच छत्तीसगढ़ द्वारा युवा टीम को बधाई देते हुए उनके योगदान की सराहना की गई।
समाज उत्थान के लिए मंच प्रतिबद्ध
प्रदेश अध्यक्ष संतोष कश्यप ने कहा कि कन्नौजिया कुर्मी एकता मंच समाज में शिक्षा, राजनीति, व्यवसाय, कृषि, ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान तथा शासकीय कार्यालयों में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करेगा। समाज के सर्वांगीण उत्थान के लिए संगठन सदैव तत्पर रहेगा।

The News Related To The News Engaged In The https://apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.



