अवैध गोडाउन पर चला नगर निगम का बुलडोजर

0
IMG-20260119-WA0872.jpg

हीरापुर में 28 हजार वर्गफीट भूमि पर बने शेडयुक्त निर्माण को तोड़ा

जोन 8 में अतिक्रमण व सड़क बाधा पर भी सख्त कार्रवाई

रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए जोन क्रमांक 8 क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन 8 की जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के नेतृत्व में नगर निवेश विभाग की टीम ने वार्ड क्रमांक 1, वीर सावरकर नगर, हीरापुर स्थित टेंगना तालाब के पास लगभग 28 हजार वर्गफीट भूखंड पर बिना अनुमति बनाए गए शेडयुक्त गोडाउन को ध्वस्त कर दिया।

नगर निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार संबंधित निर्माण के लिए पूर्व में नियमानुसार नोटिस जारी किया गया था। निर्धारित समयावधि में निर्माण नहीं हटाए जाने पर निगम ने जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध गोडाउन को तोड़ने की कार्रवाई की। इस दौरान कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता अमन चंद्राकर, अनुराग पाटकर, उप अभियंता लोचन चौहान, अबरार खान सहित नगर निवेश विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य वार्डों में भी कार्रवाई

अभियान के तहत जोन 8 के अन्य वार्डों में सड़क बाधा शुल्क एवं ग्रीन नेट से संबंधित नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर ई-पेनाल्टी के माध्यम से 3000 रुपये का जुर्माना संबंधित भवन स्वामियों से वसूला गया।

NTPC World Environment Day

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में बिना अनुमति निर्माण, अतिक्रमण और सार्वजनिक मार्गों को बाधित करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!