नितिन नबीन का नेतृत्व भाजपा को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा : साय–देव

0
IMG_20260120_133744.jpg

भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष को मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नितिन नबीन के सर्वसम्मति से निर्वाचित होने पर छत्तीसगढ़ में हर्ष का माहौल है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने उन्हें बधाई देते हुए उनके नेतृत्व को पार्टी और राष्ट्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में नितिन नबीन का कार्यकाल पार्टी को नई गति प्रदान करेगा और राष्ट्रसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत बनाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नबीन का संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता और समर्पण भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका निर्वाचन संगठन में युवा नेतृत्व पर विश्वास का प्रतीक है और कार्यकर्ताओं से उनका जुड़ाव पार्टी के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने नितिन नबीन के नेतृत्व को संगठन के लिए ऊर्जावान बताते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा और पार्टी के आदर्शों को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया भाजपा की संगठनात्मक एकता, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।

NTPC World Environment Day

प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी उल्लेख किया कि छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी और बाद में प्रभारी के रूप में नितिन नबीन के मार्गदर्शन में विधानसभा चुनाव से लेकर निकाय और पंचायत चुनावों तक पार्टी का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा है। उन्होंने नबीन को ऊर्जा से भरपूर, दूरदर्शी और संगठन को नई दिशा देने वाला नेता बताया।

मुख्यमंत्री साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव दोनों ने विश्वास जताया कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी और आने वाला समय पार्टी के लिए उपलब्धियों से भरा रहेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!