उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने गांव के विकास के लिए की 2.71 करोड़ की घोषणा

0
IMG-20260203-WA0839.jpg

ग्राम बिरोड़ा, सोनपुरी और राम्हेपुर में सड़क, नाली, सामुदायिक भवन सहित किए जाएंगे अनेक निर्माण कार्य

उप मुख्यमंत्री जनसंपर्क कार्यक्रम में हुए शामिल, ग्रामीणों को मिली विकास की सौगात
रिपोर्टर ✒️ कमलेश सिंह
कवर्धा । विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिरोड़ा, सोनपुरी एवं राम्हेपुर में कुल 2 करोड़ 71 लाख 90 हजार रुपए की लागत से विभिन्न निर्माण सहित अनेक विकास कार्य किए जाएंगे। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने तीनों ग्रामों में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम में शामिल होकर इन विकास कार्यों की घोषणा की और क्षेत्र के नागरिकों की जरूरतों के अनुरूप जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने की बात कही। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने इस दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी मांगों, समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने बुनियादी सुविधाओं से संबंधित माँग, समस्याओं को उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्थल पर ही समस्याओं की जांच कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की कोशिश है कि गांवों का हर तरफ से विकास हो और लोगों को जरूरी सुविधाएं समय पर मिलें। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। ग्रामीणों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गांवों में कई विकास कार्यों की घोषणा की। इनमें सड़क निर्माण और मरम्मत, सामुदायिक भवन, नाली निर्माण, पेयजल व्यवस्था को मजबूत करना, बिजली से जुड़े कार्य और अन्य जरूरी सुविधाओं का विकास शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत कार्य अच्छी गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरे किए जाएं। जनसंपर्क कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने उप मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। ग्रामीणों ने क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर उप मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

NTPC World Environment Day

2 करोड़ 71 लाख 90 हजार रुपए की लागत से होंगे विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्य

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने क्षेत्र के ग्रामों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से विकास कार्यों की घोषणा की। ग्राम बिरोड़ा में मेन रोड से नदी तक सीसी रोड निर्माण की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि इससे आवागमन सुगम होगा। इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 2 में नाली निर्माण के लिए 2 लाख रुपये, बाजार पारा में 20 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन तथा बिरोड़ा चौक में 02 नग सामुदायिक शौचालय निर्माण की भी घोषणा की गई, जिससे स्वच्छता और सामुदायिक सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा।

ग्राम कुटकी पारा में मुरमीकरण, सीसी रोड,सामुदायिक भवन सहित होंगे विभिन्न निर्माण कार्य

ग्राम कुटकी पारा में ग्रामीणों की मांग को ध्यान में रखते हुए मुरमीकरण कार्य के लिए 6 लाख रुपये तथा सिंघरापारा में सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रुपये स्वीकृत किए गए। इसी क्रम में ग्राम सोनपुरी में कहार धरसा में मुरमीकरण कार्य के लिए 4 लाख रुपये, शीतला माता प्रांगण में सीसी निर्माण के लिए 2 लाख रुपये, तालाब के पास हैंडपंप खनन, गली में गड्ढा भराई तथा सर्व समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की गई, जिससे पेयजल, आवासीय सुविधा एवं सामाजिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।

ग्राम राम्हेपुर में 2.32 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे सड़क और अन्य निर्माण कार्य

ग्राम राम्हेपुर में विकास कार्यों की बड़ी सौगात देते हुए उप मुख्यमंत्री शर्मा ने राम्हेपुर से विचारपुर तक लगभग 4 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण के लिए 2 करोड़ 25 लाख रुपये की घोषणा की। साथ ही भीमपुरी में मुक्तिधाम निर्माण, राम्हेपुर से दलसाटोला तक मुरमीकरण कार्य, सीसी रोड निर्माण हेतु 5 लाख 20 हजार रुपये तथा नाली निर्माण के लिए 2 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। इन घोषणाओं से क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी और ग्रामीणों को बेहतर बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!