जोन-5 स्वास्थ्य विभाग की तत्परता, डीडी नगर सेक्टर-4 में नाली सफाई कर जनशिकायत का त्वरित समाधान

0
IMG-20260206-WA0571.jpg

रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक-5 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डीडी नगर सेक्टर-4 क्षेत्र में कचरे से अवरुद्ध नाली की सफाई कर निकास व्यवस्था को सुचारू बना दिया है। पुरानी पानी टंकी एवं कर्ण बधिर स्कूल के पास लंबे समय से नाली जाम होने से स्थानीय नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

प्राप्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार, नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही एवं जोन-5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। जोन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नाली में जमा कचरे की साफ-सफाई कराई गई।

सफाई के दौरान नाली से कचरा हटाकर उसका समुचित उठाव किया गया, जिससे जल निकास व्यवस्था सुगम हुई और क्षेत्र में स्वच्छता बहाल की गई। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से न केवल जलभराव की समस्या का समाधान हुआ, बल्कि जनस्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से भी राहत मिली है।

स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम जोन-5 स्वास्थ्य विभाग की त्वरित पहल की सराहना करते हुए कहा कि समय पर की गई सफाई से क्षेत्र में गंदगी और बदबू की समस्या से निजात मिली है। निगम अधिकारियों ने बताया कि आगे भी स्वच्छता से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!