महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 247 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

0

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

IMG-20260206-WA0685.jpg

ग्राम बनसिवनी व कमारडेरा में छापेमारी, 600 किलो लाहन नष्ट

महासमुंद। अवैध महुआ शराब के विरुद्ध महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना महासमुंद क्षेत्र के ग्राम बनसिवनी एवं कमारडेरा में दबिश दी। मुखबिर की सूचना पर 6 फरवरी की तड़के सुबह लगभग 4 बजे पुलिस टीम ने छापामार कार्रवाई कर 247 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। साथ ही मौके पर मौजूद लगभग 600 किलोग्राम महुआ लाहन को नष्ट किया गया, जिससे करीब 1800 लीटर महुआ शराब बनाई जा सकती थी।

छापेमारी के दौरान अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त गैस सिलेंडर, चूल्हा, बर्तन एवं अन्य सामग्री भी पुलिस ने जब्त की। पुलिस के अनुसार ग्राम बनसिवनी में लंबे समय से अवैध रूप से महुआ शराब बनाने का कार्य चल रहा था। मौके से कुल लगभग 84 हजार 400 रुपये की सामग्री जब्त की गई है।

इस कार्रवाई में शामिल सात आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

जब्त सामग्री:

  • 247 लीटर कच्ची महुआ शराब, अनुमानित कीमत 49,400 रुपये
  • 600 किलोग्राम महुआ लाहन, अनुमानित कीमत 60,000 रुपये
  • शराब निर्माण के उपकरण (गैस टंकी, चूल्हा, बर्तन आदि), अनुमानित कीमत 35,000 रुपये

गिरफ्तार आरोपी:

  1. चितेश्वर महेश्वरी (42), निवासी बनसिवनी
  2. सुकलाल कंवर (38), निवासी कमारडेरा, बनसिवनी
  3. कन्हैया बंजारे (49), निवासी बनसिवनी
  4. राजेश मांडले (42), वार्ड क्रमांक 08, बनसिवनी
  5. नेतराम कमार (28), निवासी बनसिवनी
  6. पोखन टंडन (25), वार्ड क्रमांक 08, बनसिवनी
  7. तोष कुमार (35), निवासी बनसिवनी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!