मुख्य मार्गों के निर्माण व मरम्मत को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने कलेक्टर से की मांग

0
IMG_20251016_064324_543.jpg

मुंगेली । नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने नगर के प्रमुख मार्गों की अत्यंत जर्जर स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कलेक्टर मुंगेली को पत्र लिखकर शीघ्र निर्माण एवं मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की है। नगर अध्यक्ष द्वारा जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि नगर मुंगेली के चारों ओर के मुख्य मार्गों की स्थिति अत्यंत खराब है, जिसके कारण आम नागरिकों को आवागमन में भारी असुविधा हो रही है। जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी सड़कों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। श्री शुक्ला ने कहा कि नगर के चारों प्रमुख मार्ग — 1. मुंगेली–बिलासपुर मार्ग,2. मुंगेली–पंडरिया मार्ग,3. मुंगेली–लोरमी मार्ग तथा 4. मुंगेली–रायपुर मार्ग — जनजीवन की मुख्य धुरी हैं। इन मार्गों की मरम्मत न होने से यातायात प्रभावित हो रहा है और नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है। पत्र में उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि उक्त सड़कों की मरम्मत का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए तथा स्वीकृत निर्माण कार्यों को जल्द गति दी जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर की सड़कों की स्थिति सुधारना न केवल यातायात की दृष्टि से आवश्यक है, बल्कि यह नगर की स्वच्छता, सौंदर्य और विकास से भी सीधा संबंध रखता है। उन्होंने कलेक्टर से आग्रह किया है कि जनहित को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कार्यवाही तत्काल की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!