कैट महिला कोर कमेटी की दो दिवसीय बैठक नागपुर में संपन्न।

0
IMG-20260211-WA0752.jpg

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

महिला उद्यमिता को सशक्त करने और राष्ट्रीय नेटवर्क मजबूत करने पर हुआ मंथन

नागपुर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा महिला उद्यमिता को सशक्त बनाने तथा देशभर की महिला व्यापारियों को एक सशक्त राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कैट महिला कोर कमेटी की दो दिवसीय बैठक नागपुर में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न राज्यों से आई महिला उद्यमियों ने भाग लिया और महिला नेतृत्व, व्यापारिक सहयोग तथा स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में कैट महिला कोर कमेटी की अध्यक्ष निहारिका त्रिपाठी, सचिव प्रतिज्ञा सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष फिरोज अलीम एवं उपाध्यक्ष अनामिका दुबे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। वक्ताओं ने महिला उद्यमियों को संगठित करने, उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत पहचान दिलाने और व्यापारिक अवसरों से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही महिला व्यापारियों की समस्याओं, चुनौतियों और उनके समाधान पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान यह महत्वपूर्ण घोषणा की गई कि टीम बिलासपुर से फिरोज अलीम को कैट महिला कोर कमेटी का संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं निहारिका त्रिपाठी, अनामिका दुबे एवं प्रतिज्ञा सिंह को कैट महिला कोर टीम में शामिल किया गया है। इसे महिला उद्यमिता को राष्ट्रीय स्तर पर नई दिशा देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। इन नियुक्तियों से छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों की महिला उद्यमियों को सशक्त प्रतिनिधित्व मिलने की उम्मीद जताई गई।

बैठक में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उन्हें नए व्यापारिक अवसरों से जोड़ने तथा आगामी भारतीय व्यापार महोत्सव (BVM 2026) में महिला उद्यमियों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि महिला उद्यमियों की भागीदारी बढ़ने से न केवल व्यापार को गति मिलेगी, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को भी मजबूती मिलेगी।

अंत में बैठक में यह संकल्प लिया गया कि देशभर की व्यापारी महिलाओं को एक मजबूत और संगठित नेटवर्क से जोड़कर उन्हें राष्ट्रीय और वैश्विक मंच उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे महिला उद्यमिता को नई पहचान और मजबूती मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!