NTPC World Environment Day

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिलाई शपथ, नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा प्रेस क्लब बिलासपुर

0
IMG-20260220-WA0896

बिलासपुर । प्रेस क्लब बिलासपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ने नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ने की।

विशेष अतिथियों के रूप में , , महापौर , नगर निगम सभापति तथा नेता प्रतिपक्ष उपस्थित रहे।

हाल ही में संपन्न चुनाव में के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। उपाध्यक्ष के रूप में , सचिव , कोषाध्यक्ष , सह सचिव तथा कार्यकारी सदस्य चुने गए हैं।

मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और एकजुटता के साथ यह कार्यकारिणी बिलासपुर का नाम और ऊंचा करेगी। उन्होंने कहा कि बिलासपुर प्रेस क्लब से कई वरिष्ठ पत्रकार निकले हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर शहर को पहचान दिलाई है। नई टीम इस परंपरा को और आगे बढ़ाएगी।

उन्होंने पत्रकारिता को चुनौतीपूर्ण क्षेत्र बताते हुए निष्पक्षता, प्रतिबद्धता और निरंतर परिश्रम पर जोर दिया। नए पत्रकारों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने तथा राष्ट्रीय स्तर के पत्रकारों को आमंत्रित करने का सुझाव भी दिया। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि बिरकोना स्थित पत्रकार कॉलोनी में सड़क निर्माण के लिए 8 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। साथ ही प्रेस क्लब भवन के कायाकल्प का कार्य भी प्रगति पर है। उन्होंने न्यायधानी की गरिमा के अनुरूप प्रेस क्लब को सशक्त बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। मीडिया न केवल राजनीतिक गतिविधियों पर निगरानी रखती है, बल्कि बिलासपुर के हितों के लिए संघर्ष में भी अग्रणी भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि प्रेस द्वारा उठाए गए मुद्दों पर राजधानी रायपुर में उच्च स्तरीय बैठकों में चर्चा होना इसकी प्रभावशीलता को दर्शाता है।

विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि प्रेस क्लब केवल समाचार प्रकाशन तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्रीय हितों की रक्षा में भी सक्रिय भूमिका निभाता है। रेलवे जोन और केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना में प्रेस क्लब की भूमिका को उन्होंने ऐतिहासिक बताया। विधायक सुशांत शुक्ला ने प्रेस क्लब की निष्पक्ष पत्रकारिता की सराहना करते हुए कहा कि बिलासपुर को उसका वाजिब हक दिलाने में मीडिया का योगदान सराहनीय रहा है।

नव निर्वाचित अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने स्वागत भाषण दिया, जबकि उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी ने आभार व्यक्त किया। समारोह में बड़ी संख्या में पत्रकार, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह आयोजन प्रेस क्लब बिलासपुर की नई टीम के प्रति विश्वास और अपेक्षाओं का प्रतीक बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!