दीपावली पर जनप्रतिनिधियों ने दी क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं…

0
Screenshot_20251019_134452.jpg


मुंगेली। दीपों का पर्व दीपावली खुशियों, उल्लास और प्रकाश का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस पदाधिकारियों ने नागरिकों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

लक्ष्मीकांत भास्कर

जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस (छत्तीसगढ़)
लक्ष्मीकांत भास्कर ने दीपावली की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दीपावली का त्यौहार हमें जीवन में सकारात्मकता और नई ऊर्जा प्रदान करता है। श्री भास्कर ने सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की तथा अपील की कि हम सभी इस त्यौहार को मिलजुलकर, आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं।

NTPC World Environment Day

अभिलाष सिंह

जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी
अभिलाष सिंह ने कहा कि दीपों का यह पर्व हर घर में उजाला, प्रेम और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने कहा कि दीपावली हमें एकजुटता और सद्भाव का संदेश देती है। उन्होंने सभी नागरिकों से पर्यावरण की रक्षा करते हुए स्वच्छ और हरित दीपावली मनाने की अपील की, जिससे समाज में सकारात्मकता और आनंद का वातावरण बने।

राजेश छेदईया

जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस मुंगेली
राजेश छेदईया ने भी जिलेवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व हमारे जीवन में नई उम्मीदों और खुशियों की किरण लेकर आता है। उन्होंने कहा कि माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा से प्रत्येक घर में सुख, समृद्धि और शांति का वास हो।

“दीपों का यह पर्व आपके जीवन को रोशन करे, खुशियों की नई सौगात लाए — दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।”


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!