NTPC World Environment Day

महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष उर्मिला रमेश यादव ने दी दीपावली की शुभकामनाएं…

0
Screenshot_20250921_211921.jpg

मुंगेली । महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष उर्मिला रमेश यादव ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों सहित जिले के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली का त्यौहार अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें जीवन में सकारात्मकता, स्नेह और आपसी भाईचारे का संदेश देता है।

श्रीमती यादव ने अपने संदेश में कहा कि “दीपों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। समाज में प्रेम, एकता और सौहार्द का वातावरण बने तथा हर घर में आनंद और उजाला फैले।”

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि इस दीपावली पर पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कम प्रदूषण वाले दीपक जलाएं और स्थानीय कुम्हारों द्वारा बनाए गए मिट्टी के दीपों का उपयोग कर स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दें।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने अंत में कहा कि “हम सब मिलकर एक बेहतर और उज्जवल समाज का निर्माण करें, यही सच्चे अर्थों में दीपावली का संदेश है।”

🪔 “दीपावली आपके जीवन में खुशियों की अनंत ज्योति लेकर आए।” 🪔

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!