पूर्व जनपद उपाध्यक्ष पवन पाण्डेय को जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष बनने पर मिली नई जिम्मेदारी, मुंगेली में खुशी की लहर
मुंगेली । जिले की राजनीति और किसान संगठनों में सक्रिय भूमिका निभा रहे पवन पाण्डेय को जिला किसान मोर्चा का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। उनकी नियुक्ति को किसान हितों के लिए एक सकारात्मक और मजबूत कदम के रूप में देखा जा रहा है।
पूर्व जनपद उपाध्यक्ष एवं सभापति के रूप में श्री पाण्डेय ने अपने कार्यकाल के दौरान किसानों, ग्रामीण विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। उनकी कार्यशैली, संगठनात्मक क्षमता और जमीनी स्तर पर सक्रियता को देखते हुए पार्टी संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति की घोषणा के बाद मुंगेली जिले के जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, किसान साथियों एवं समर्थकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बधाई संदेशों में विश्वास व्यक्त किया गया कि श्री पाण्डेय के नेतृत्व में जिला किसान मोर्चा किसानों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाएगा और सरकार की योजनाओं को अंतिम किसान तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर श्री पाण्डेय ने शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ किसानों के हित में कार्य करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। उनकी नियुक्ति से मुंगेली जिले में किसान मोर्चा की गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




