होली से पहले नशे पर सख्ती, ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पान ठेलों पर दबिश, 35 संचालकों पर जुर्माना व प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
रायगढ़। होली पर्व के मद्देनजर जिले में नशे के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ने “ऑपरेशन आघात” के तहत व्यापक अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शहर और ग्रामीण अंचलों में पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीमों ने पान ठेलों और दुकानों पर दबिश देकर “गोगो” सहित अन्य नशे की सामग्री बेचने वालों पर कार्रवाई की।

सूचना मिलने पर एसएसपी के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी के नेतृत्व में थाना प्रभारियों की टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली, चक्रधरनगर, कोतरारोड, जूटमिल, पुसौर, तमनार एवं लैलूंगा क्षेत्रों में सघन जांच की गई। कार्रवाई के दौरान कई दुकानों की तलाशी ली गई और अवैध नशे की सामग्री जप्त की गई।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने “गोगो” बेचते पाए जाने पर संबंधित संचालकों पर जुर्माना लगाया, जबकि पुलिस ने पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए कड़ी समझाइश दी। कोतवाली क्षेत्र के राजीव नगर, रामपुर, ढिमरापुर, इंदिरा नगर और चांदमारी में छह व्यक्तियों पर कार्रवाई हुई। चक्रधरनगर क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज के पास व पंजरी प्लांट इलाके में चार, कोतरारोड में किरोड़ीमल नगर, पतरापाली और भगवानपुर के छह दुकानदारों पर जुर्माना किया गया। पुसौर में चार, तमनार में पांच, लैलूंगा में अटल चौक सहित आसपास के क्षेत्रों में पांच तथा जूटमिल क्षेत्र में पांच दुकानदारों पर कार्रवाई की गई। इस प्रकार कुल 35 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई दर्ज की गई।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया कि होली के दौरान नशे की सामग्री की अवैध बिक्री, वितरण या सेवन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में दोषियों को जेल भेजा जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखने की अपील की।

रायगढ़ पुलिस ने आम नागरिकों से आग्रह किया है कि नशे से दूर रहें और किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि में सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखा जा सके।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




