कांग्रेस नेता कलेश्वर गर्ग सैकड़ों समर्थकों के साथ आप में शामिल

0
IMG-20260308-WA0000(1)

मुंगेली। जिले की राजनीति में शनिवार को उस समय हलचल मच गई, जब मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता कलेश्वर गर्ग ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी (आप) की सदस्यता ग्रहण कर ली। लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े रहे गर्ग ने आम आदमी पार्टी की नीतियों और दिल्ली-पंजाब के विकास मॉडल से प्रभावित होकर यह निर्णय लिया।

रायपुर स्थित आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रभारी मुकेश अहलावत, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, मुंगेली जिला प्रभारी दुर्गा झा और जिला अध्यक्ष मनोज अनंत की उपस्थिति में कलेश्वर गर्ग व उनके समर्थकों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और उन्हें पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर सदस्यता दिलाई गई।

इस अवसर पर कलेश्वर गर्ग ने कहा कि वे आम आदमी पार्टी की शिक्षा, स्वास्थ्य और आम लोगों की सेवा से जुड़ी नीतियों से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि देश में ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ राजनीति करने की दिशा में आम आदमी पार्टी एक बेहतर विकल्प बनकर उभरी है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए वे मुंगेली और पूरे छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।

पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि आम आदमी पार्टी की पारदर्शी कार्यशैली, जनसेवा की प्रतिबद्धता और भ्रष्टाचार मुक्त शासन के संकल्प के कारण युवाओं और स्थानीय नेताओं में पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। आने वाले समय में नए साथियों के जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी।

नव-शामिल सदस्यों ने भी भरोसा दिलाया कि वे मुंगेली जिले में जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!