अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष उर्मिला रमेश यादव ने दी बधाई

0
IMG-20260302-WA0718


मुंगेली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली की जिला अध्यक्ष उर्मिला रमेश यादव ने जिले की सभी महिलाओं और बेटियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि महिला दिवस महिलाओं की शक्ति, संघर्ष और उपलब्धियों को सम्मान देने का दिन है।

उर्मिला रमेश यादव ने अपने संदेश में कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, राजनीति, प्रशासन, खेल और सामाजिक सेवा जैसे अनेक क्षेत्रों में महिलाओं ने अपनी क्षमता साबित की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्त होना समाज और देश के विकास के लिए बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस हमेशा महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करती रहेगी।

NTPC World Environment Day

जिला अध्यक्ष उर्मिला रमेश यादव ने सभी महिलाओं से अपील की कि वे आत्मनिर्भर बनें, शिक्षा को प्राथमिकता दें और समाज के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। साथ ही उन्होंने महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!