UPSC पास कर IAS बने संजय डहरिया का GEWA ने किया सम्मान, सतनामी समाज के लिए बने प्रेरणा

0
IMG-20260309-WA0379

रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल कर आईएएस सेवा के लिए चयनित हुए संजय डहरिया का गवर्नमेंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ (GEWA) के प्रतिनिधिमंडल ने सम्मान किया। यह सम्मान 8 मार्च 2026 को GEWA के प्रांताध्यक्ष एवं प्राचार्य कृष्ण कुमार नवरंग के नेतृत्व में दिया गया।

महासमुंद जिले के तुमगांव निवासी संजय डहरिया ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद यूपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा पास कर समाज का नाम रोशन किया है। बताया गया कि उन्होंने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात देते हुए यह उपलब्धि हासिल की, जो युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।

प्रतिनिधिमंडल ने उनसे सौजन्य भेंट कर उनकी सफलता पर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान कहा गया कि आजादी के 79 वर्षों बाद लगभग 55 से 60 लाख जनसंख्या वाले सतनामी समाज से किसी युवक का इस स्तर की परीक्षा में सफलता प्राप्त करना समाज के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है।

GEWA के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था पिछले 7 वर्षों से 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर देश-विदेश के ख्याति प्राप्त बुद्धिजीवियों की उपस्थिति में शैक्षिक और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती रही है। इसके साथ ही संस्था “पे बैक टू सोसायटी” मिशन के तहत समाज के प्रतिभाशाली युवाओं को आईआईटी और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययन के लिए प्रोत्साहित भी कर रही है।

संस्था का उद्देश्य शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार करना है। पदाधिकारियों ने कहा कि संजय डहरिया की उपलब्धि समाज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर संगीता पाटले (प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ), नरेंद्र जांगड़े (प्रांतीय प्रवक्ता), बसंत कुमार बंजारे (प्रांतीय महामंत्री), बुंदेश्वरी खिलाड़ी, भीमसेन मनहरे (जिलाध्यक्ष), विष्णु ब्रम्हदेव, घनश्याम बंजारे, आकाश पाटले, बिहारी लाल खिलाड़ी और सामाजिक कार्यकर्ता उत्तम टंडन सहित रायपुर जिले के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!