ऑपरेशन प्रहार में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त: 134 टन अवैध स्क्रैप और 7 वाहन पकड़े, मिनी राइस मिल से मैग्नीज मेटल बरामद
रायगढ़। औद्योगिक क्षेत्रों में चोरी और अवैध कबाड़ कारोबार पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। कार्रवाई में 134 टन अवैध स्क्रैप, 6 ट्रक और 1 माजदा वाहन पकड़ा गया है। साथ ही पूंजीपथरा क्षेत्र की एक मिनी राइस मिल से मैग्नीज मेटल और पाईलेट गोली लोहे का जखीरा भी बरामद किया गया।
यह कार्रवाई रायगढ़ जिले के औद्योगिक क्षेत्र पूंजीपथरा और तमनार इलाके में की गई। पुलिस ने एक ही दिन में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 8 कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने तमनार चौक पूंजीपथरा, पूंजीपथरा चौक, दावत ढाबा के सामने मेन रोड और महुआ चौक तुमीडीह में घेराबंदी कर वाहनों की जांच की। जांच के दौरान 6 ट्रक और 1 माजदा वाहन में भारी मात्रा में लोहे के मशीनरी पार्ट्स, एंगल, छड़ और अन्य औद्योगिक स्क्रैप लोड मिला।

जब पुलिस ने वाहन चालकों से स्क्रैप परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे तो वे कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने पूरे स्क्रैप और वाहनों को जब्त कर लिया।
जब्त स्क्रैप की कीमत लगभग 50 लाख 75 हजार रुपये आंकी गई है, जबकि जब्त किए गए वाहनों की कीमत करीब 65 लाख रुपये बताई गई है।
मिनी राइस मिल में रेड
इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पूंजीपथरा स्थित एक मिनी राइस मिल में अवैध रूप से औद्योगिक धातु सामग्री का भंडारण किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की।
तलाशी के दौरान पुलिस को वहां से
- मैग्नीज मेटल की 43 बोरियां (लगभग 1290 किलो)
- पाईलेट गोली लोहे की 57 बोरियां (लगभग 2 टन 280 किलो)
बरामद हुईं।
मौके पर मौजूद प्रियंक देवांगन उर्फ मिनी (43 वर्ष) से जब सामग्री के दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने सामग्री जब्त कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया।

तीन राज्यों के वाहन चालक पकड़े
कार्रवाई के दौरान पकड़े गए वाहनों के चालक अलग-अलग राज्यों के बताए जा रहे हैं। इनमें मुख्य रूप से
इनकी कुल कीमत करीब 76 हजार 560 रुपये बताई गई है।
- ओडिशा
- बिहार
- छत्तीसगढ़
के चालक शामिल हैं।
सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) और BNSS की धारा 35(क)(ड) के तहत कार्रवाई की गई है।

एसएसपी बोले – अवैध कबाड़ कारोबार पर सख्ती जारी रहेगी
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में होने वाली मशीनरी और लोहे की चोरी को रोकने के लिए “ऑपरेशन प्रहार” चलाया जा रहा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि चोरी के कबाड़, अवैध स्क्रैप परिवहन और चोरी की संपत्ति की खरीद-फरोख्त में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
फैक्ट फाइल
- कुल जब्त संपत्ति : ₹1.15 करोड़
- जब्त स्क्रैप : 134 टन
- स्क्रैप की कीमत : ₹50.75 लाख
- जब्त वाहन : 6 ट्रक + 1 माजदा
- वाहनों की कीमत : ₹65 लाख
- बरामद मैग्नीज मेटल : 1290 किलो
- बरामद पाईलेट गोली लोहा : 2.28 टन

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
टीम में
उपनिरीक्षक विजय एक्का, प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की, सतीश सिंह, राम प्रसाद यादव, नंद साय कंवर, आरक्षक अभिषेक द्विवेदी, विक्रम कुजूर, हेम सागर पटेल और आदिकंद प्रधान शामिल रहे।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




