NTPC World Environment Day

18 किलो से अधिक गांजा और 14 चक्का ट्रक जब्त

0
IMG-20260309-WA1217

महासमुंद में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल

रायपुर । महासमुंद जिले में आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 18.285 किलोग्राम अवैध गांजा और एक 14 चक्का ट्रक जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एनएच-53 स्थित बैतारी के पास वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान आबकारी उपनिरीक्षक मिर्जा जफर बैग, हृदय कुमार त्रिपुड़े, नीरज कुमार साह और अनिल कुमार झरिया की संयुक्त टीम ने एक 14 चक्का ट्रक को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान ट्रक में सवार आरोपी ईरफान गौरी के पास से 18.285 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) (पप) (सी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आबकारी विभाग द्वारा आरोपी को रिमांड पर लेकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!