मोदी युग में महिला सशक्तिकरण ख्वाब नहीं हकीकत है – अशोक बजाज
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज ने कहा है कि भारत की नारी ने हर युग में अपनी महानता सिद्ध की है। रामचरित मानस में माता सीता के त्याग एवं तपस्या की अमर गाथा हर नारी के लिए प्रेरणादायी है। श्री बजाज ने अभनपुर क्षेत्र के ग्राम बेलर एवं भटगांव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित रामकथा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास की भावना के कारण भारत की नारी और अधिक सशक्त होकर उभर रही है। महिला सशक्तिकरण के कारण देश में तेजी से विकास हो रहा है।
भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री बजाज ने कहा कि मोदी युग में महिला सशक्तीकरण ख्वाब नहीं हकीकत है। रामायण को एक प्रेरणादायी ग्रंथ बताते हुए श्री बजाज ने कहा कि इससे हमें कर्तव्य पथ पर चलने की सीख मिलती है। राम की भक्ति में ही राष्ट्र की शक्ति निहित है। वर्तमान दौर में पूरी दुनिया के देशों में अंतर्द्वन्द्व चल रहा है लेकिन भारत एक मात्र ऐसा देश है जहाँ शांति और सद्भाव है। अभी हमने शांतिपूर्वक होली मनाई, क्रिकेट का मैच भी निर्विघ्न हो रहा है, सारी गतिविधियाँ सामान्य गति से संचालित हो रही हैं लेकिन दुनिया के अनेक देश अशांति एवं अराजकता के कारण परेशान है। यह प्रभु राम की कृपा है हमारे देश को मोदी के रूप में सशक्त एवं कुशल नेतृत्व मिला है।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, अनिल साहू, माधव प्रसाद मिरी, ज्ञानप्रकाश चंद्राकर, अर्जुन धीवर, नेहरूलाल साहू, कृष्णकांत नामदेव, रवि वर्मा, खेमचंद साहू, तिलक यदु, घनश्याम रिगरी, गुलाब साहू, यशवंत साहू, बिसाहू राम साहू, राधेश्याम साहू, खेमलता प्रेमचंद साहू, डा लीलाराम साहू, घनश्याम निर्मलकर, फत्ते रिगरी, खुमेश यदु, प्यारी साहू, जितेंद्र निर्मलकर एवं नारायण साहू आदि उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




