अवैध प्लाटिंग पर निगम की कार्रवाई, मुरूम रोड काटकर लगाई रोक

0
IMG-20260310-WA1135

रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 6 में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ नगर निवेश विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो स्थानों पर बनाई गई अवैध मुरूम सड़कों को काटकर निर्माण पर रोक लगा दी। यह कार्रवाई निगम आयुक्त विश्वदीप के आदेश तथा जोन-6 जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव के निर्देश पर की गई।

जानकारी के अनुसार चंद्रशेखर आजाद वार्ड क्रमांक 60 के अंतर्गत मानसपुरम रोड के पास लगभग 1 एकड़ निजी भूमि तथा चौरसिया कॉलोनी में नवरंग पब्लिक स्कूल के पास करीब 3.25 एकड़ निजी भूमि पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी। इसकी सूचना मिलने पर नगर निगम जोन-6 के नगर निवेश विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने दोनों स्थानों पर बनाई गई अवैध मुरूम सड़क को जेसीबी मशीन से काटकर वहां आवागमन बंद कर दिया और अवैध प्लाटिंग की गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी।

NTPC World Environment Day

इस कार्रवाई के दौरान कार्यपालन अभियंता दिनेश सिन्हा, सहायक अभियंता पुकेश कुमार साहू, उप अभियंता अंकुर अग्रवाल सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जोन क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!