विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं — केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का सख्त रुख

0
IMG-20260317-WA0562

मुख्य सचिव से सीधे बातचीत, त्वरित जांच के लिए लिखा पत्र

बिलासपुर। अपने संसदीय क्षेत्र में शिक्षा से जुड़े एक गंभीर प्रकरण पर केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने कड़ा रुख अपनाया है। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, व्यापार विहार में विद्यार्थियों और पालकों किए गए गुमराह करने के मामले को उन्होंने बेहद गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव विकास शील से सीधे चर्चा की और तत्काल कार्रवाई के लिए औपचारिक पत्र भी प्रेषित किया।

जानकारी के अनुसार, 40 से अधिक विद्यार्थियों के अभिभावकों ने शिकायत की है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा सीबीएसई पाठ्यक्रम के तहत पढ़ाई कराने और उसी के अनुसार परीक्षा दिलाने का भरोसा दिया गया था। लेकिन वर्तमान सत्र में अचानक विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में शामिल करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, जिससे अभिभावकों में गहरा आक्रोश और चिंता व्याप्त है।

NTPC World Environment Day

केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने इस पूरे मामले को “विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा गंभीर विश्वासघात” बताते हुए मुख्य सचिव को लिखे पत्र में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वरिष्ठ अधिकारियों की टीम गठित कर प्रकरण की त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए। साथ ही, दोषी पाए जाने पर संबंधित प्रबंधन के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने दो टूक कहा कि “बच्चों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा।”
मंत्री श्री साहू ने यह भी निर्देशित किया कि जांच की प्रगति एवं की गई कार्रवाई से उन्हें अवगत कराया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को शीघ्र न्याय मिल सके।

इस सक्रिय पहल से स्पष्ट है कि केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू शिक्षा के मुद्दों पर संवेदनशील और जवाबदेह नेतृत्व का परिचय देते हुए विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!