चकरभट्ठा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग

0
IMG_20260317_133106_194

• जनपद सदस्य मंदाकिनी हुपेश साहू के आवेदन पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

मुंगेली। ग्राम पंचायत चकरभट्ठा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग को लेकर जनपद सदस्य श्रीमती मंदाकिनी हुपेश साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार आवेदन प्रस्तुत किया गया था। इस मांग को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि ग्राम पंचायत चकरभट्ठा एवं आसपास के गांवों की जनसंख्या लगभग 30 हजार है, लेकिन यहां अब तक कोई सरकारी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं है। चकरभट्ठा में उप तहसील खुलने के बाद यहां करीब 65 गांवों के लोगों का आवागमन बढ़ गया है, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता और अधिक बढ़ गई है।

बताया गया है कि चकरभट्ठा के आसपास केशली, नारायणपुर, सम्बलपुर, सिंगबांधा, कौलिहा, जंगलपुर, भैंसामुड़ा सहित कई आश्रित गांवों में भी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलने से क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए मुंगेली या बिलासपुर नहीं जाना पड़ेगा।

केंद्रीय मंत्री ने पत्र में कहा है कि क्षेत्र की जनसंख्या और जरूरतों को देखते हुए ग्राम पंचायत चकरभट्ठा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाना जनहित में अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने राज्य सरकार से इस मामले में सहानुभूतिपूर्वक विचार कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!