आप ने मुंगेली जिला कार्यकारिणी घोषित की, कलेश्वर गर्ग बने जिलाध्यक्ष

0
IMG-20260317-WA0088

• संगठन विस्तार के तहत 9 पदाधिकारियों की नियुक्ति, प्रदेश नेतृत्व की सहमति से जारी हुआ आदेश

मुंगेली । आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने संगठन विस्तार के तहत मुंगेली जिले की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। जारी आदेश के अनुसार कलेश्वर गर्ग को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

पार्टी की ओर से जारी घोषणा में बताया गया है कि यह नियुक्तियां राज्यसभा सांसद एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. संदीप पाठक तथा सह प्रभारी व दिल्ली विधायक मुकेश अहलावत की सहमति से की गई हैं। संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जिले में कुल 9 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

घोषित सूची के अनुसार अविनाश जायसवाल को जिला महासचिव और गजेंद्र ओगरे को जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष के रूप में अनिल मिश्रा, सुरेंद्र बघेल, पूर्णानंद साहू, टेम प्रसाद जांगड़े और लुकेंद्र महिलांगे को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि परमानंद साहू को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

घोषणा पत्र पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल, देवलाल नरेटी और अभिषेक मिश्रा के हस्ताक्षर दर्ज हैं, जिससे नियुक्ति को औपचारिक रूप दिया गया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार इन नियुक्तियों के माध्यम से मुंगेली जिले में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी गतिविधियों को गति देने की रणनीति पर काम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!