सीलबंदी की कार्रवाई से वसूले 9.21 लाख, तीन बड़े बकायादारों ने मौके पर किया भुगतान

0
IMG-20260318-WA0982

नगर निगम जोन-1 की सख्ती, राजस्व वसूली में तेजी

रायपुर।
नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक-1 में बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का असर दिखने लगा है। सीलबंदी की कार्रवाई के दौरान तीन बड़े बकायादारों ने मौके पर ही कुल 9 लाख 21 हजार 4 रुपये की बकाया राशि जमा कर दी।

यह कार्रवाई विश्वदीप (नगर निगम आयुक्त) के आदेश तथा उपायुक्त राजस्व जागृति साहू एवं जोन-1 कमिश्नर अंशुल शर्मा के निर्देश पर की गई।

सीलबंदी के दौरान ही हुआ भुगतान

राजस्व विभाग द्वारा बड़े बकायादारों पर कार्रवाई करते हुए सीलबंदी की प्रक्रिया शुरू की गई। इसी दौरान संबंधित तीन बकायादारों ने तत्काल बकाया राशि का भुगतान कर दिया।

NTPC World Environment Day

इन बकायादारों ने जमा की राशि

सीलबंदी के दौरान

  • ओशो भवन ट्रस्ट, गुढ़ियारी ने 5,19,149 रुपये
  • सुनील कुमार शर्मा ने 2,46,338 रुपये
  • वालजी भाई कांतिलाल ने 1,55,517 रुपये

कुल मिलाकर 9,21,004 रुपये की राशि नगर निगम को मौके पर ही प्राप्त हो गई।

अधिकारियों की रही मौजूदगी

कार्रवाई के दौरान कार्यपालन अभियंता द्रोणी कुमार पैकरा, सहायक राजस्व अधिकारी मनीष मरकाम, राजस्व निरीक्षक आशीष शर्मा एवं संतोष साहू सहित विभागीय टीम मौके पर मौजूद रही।

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि बकायादारों के खिलाफ सीलबंदी और अन्य वैधानिक कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि राजस्व वसूली में तेजी लाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!