राजस्व वसूली में ढिलाई पर निगम सख्त, जोन 8, 9, 10 को नोटिस के निर्देश आयुक्त विश्वदीप ने की समीक्षा, लक्ष्य से कम वसूली पर होगी कड़ी कार्रवाई

0
IMG-20260319-WA1428

रायपुर । नगर निगम रायपुर में राजस्व वसूली की धीमी प्रगति पर अब सख्ती शुरू हो गई है। आयुक्त विश्वदीप ने निगम मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में राजस्व वसूली की जोनवार और वार्डवार गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाए।

समीक्षा के दौरान जोन 8, 9 और 10 में लक्ष्य से कम वसूली पाए जाने पर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने दो टूक कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरों को निर्देशित किया कि जिन प्रॉपर्टी आईडी से अब तक राजस्व वसूली नहीं हो सकी है, उनकी विस्तृत सूची तैयार कर 23 मार्च तक राजस्व विभाग को अनिवार्य रूप से भेजी जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि ऐसे प्रकरणों में तेजी से कार्रवाई कर वसूली बढ़ाई जाए।

NTPC World Environment Day

उन्होंने स्पष्ट किया कि 31 मार्च 2026 तक नगर निगम के हित को सर्वोपरि रखते हुए सभी 10 जोनों की टीमें अधिकतम राजस्व वसूली सुनिश्चित करें। इस कार्य में अपर आयुक्त, उपायुक्त, जोन कमिश्नर और सहायक राजस्व अधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में निगम के अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू, पंकज के. शर्मा, विनोद पाण्डेय, कृष्णा खटीक, उपायुक्त जागृति साहू, आईटी विशेषज्ञ रंजीत रंजन सहित सभी जोनों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!