महिला जिला अध्यक्ष उर्मिला रमेश यादव ने दी चेटीचंड पर्व की शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

0
IMG-20260302-WA0718(2)

मुंगेली । महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला रमेश यादव ने सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल जी के जन्मोत्सव चेटीचंड के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों सहित समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा—
“विघ्न हरे मंगल करें, करे सर्व कल्याण॥
घर बाहर रक्षा करे, श्री झूलेलाल भगवान॥”

उन्होंने बताया कि चेटीचंड का पर्व सिंधी समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो आस्था, विश्वास और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक माना जाता है। भगवान झूलेलाल जी को जल के देवता एवं वरुण देव का अवतार माना जाता है, जिनकी पूजा से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।

NTPC World Environment Day

उर्मिला रमेश यादव ने कहा कि यह पर्व हमें सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से अपील की कि इस पावन अवसर पर आपसी प्रेम, सहयोग और एकता को बढ़ावा दें तथा समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करें।

अंत में उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान श्री झूलेलाल जी की कृपा सभी पर बनी रहे और हर घर में खुशहाली, स्वास्थ्य एवं समृद्धि का वास हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!