रंगे हाथ शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार, 55 नग देसी शराब बरामद

0
IMG-20260325-WA0641

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

मल्हार/मस्तूरी अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई बीट के जागरूक नागरिकों की सूचना के आधार पर की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम ठाकुरदेवा में अवैध रूप से शराब बिक्री की सूचना चौकी मल्हार पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर उप निरीक्षक अवधेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम ठाकुरदेवा स्थित एक किराना दुकान में दबिश दी।

NTPC World Environment Day

दबिश के दौरान आरोपी विनोद मिरी उर्फ मजनू (उम्र 42 वर्ष), निवासी ग्राम ठाकुरदेवा, थाना मस्तूरी, को अपने किराना दुकान में अवैध रूप से देसी शराब बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 55 नग प्लेन देसी शराब एवं बिक्री से प्राप्त 150 रुपये नगद बरामद किए गए।

पुलिस ने मौके पर ही शराब एवं नगदी जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में पुलिस टीम के साथ आरक्षक किसान राय एवं रमेश साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!