पानी टंकी के पास युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

0
Screenshot_20260330_174714

बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 29 मार्च 2026 को ग्राम सेलर बरभाठा निवासी शत्रुघ्न धुरी द्वारा सूचना दी गई कि गांव की पानी टंकी की सीढ़ियों पर राजू धुरी मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर मर्ग कायम कर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण कर गवाहों के बयान लिए गए, जिसमें सामने आया कि मृतक की हत्या अनिल केंवट (40 वर्ष) द्वारा की गई है। आरोपी ग्राम सेलर बरभाठा का निवासी है।

NTPC World Environment Day

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पानी टंकी के ऊपर रेलिंग के पास सो रहा था। 28 मार्च की रात करीब 9 बजे मृतक राजू धुरी वहां पहुंचा और आवाज देने लगा। आरोपी द्वारा मना करने के बावजूद मृतक के वहीं रुकने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर आरोपी ने पास में रखे बांस के डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया तथा घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी जब्त कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!