गुम युवती को मुंगेली पुलिस ने किया बरामद, भ्रामक खबरों का किया खंडन

0
IMG-20260405-WA0446


बालिग होने पर युवती को उसकी इच्छा अनुसार युवक के संरक्षण में सौंपा गया, सोशल मीडिया अफवाहों से बचने की अपील

मुंगेली । कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, थाना लालपुर क्षेत्र में गुम हुई एक बालिग युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। युवती के बालिग होने और स्वयं की इच्छा से विवाह करने की पुष्टि के बाद उसे संबंधित युवक के संरक्षण में सौंप दिया गया है। साथ ही पुलिस ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक खबरों का खंडन किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 मार्च 2026 को थाना लालपुर अंतर्गत ग्राम गुरूवाईनडबरी से एक युवती के गुम होने की सूचना दर्ज कराई गई थी। इस पर पुलिस ने गुम इंसान का मामला कायम कर तत्काल पतासाजी शुरू की। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा तकनीकी संसाधनों एवं पारंपरिक पुलिसिंग के माध्यम से लगातार खोजबीन की जा रही थी।

NTPC World Environment Day

जांच के दौरान 4 अप्रैल 2026 को उक्त युवती को भिलाई क्षेत्र में ईलेश कुमार भास्कर (उम्र 23 वर्ष), निवासी गुरूवाईनडबरी, के साथ पाया गया। इसके बाद पुलिस ने युवती को बरामद कर विधिवत परिजनों के समक्ष प्रस्तुत किया और उसका कथन दर्ज किया गया।

कथन में युवती ने स्पष्ट किया कि वह बालिग है और उसने अपनी स्वेच्छा से बिना किसी दबाव के ईलेश कुमार भास्कर के साथ मंदिर में विवाह किया है। युवती के इस बयान के आधार पर पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उसे सुरक्षित रूप से युवक के संरक्षण में सौंप दिया।

पुलिस प्रशासन ने इस पूरे मामले में स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर युवती के गुम होने को लेकर जो भ्रामक और आधारहीन खबरें प्रसारित की जा रही थीं, वे पूर्णतः गलत हैं। इस तरह की अफवाहें समाज में अनावश्यक भ्रम और तनाव उत्पन्न करती हैं।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया है कि गुम इंसान और अपहरण से संबंधित मामलों का त्वरित निराकरण कर पीड़ितों की शीघ्र दस्तायाबी सुनिश्चित की जाए। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अपुष्ट या भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें और किसी भी जानकारी के लिए संबंधित थाना या पुलिस चौकी से ही संपर्क करें।

पुलिस की इस कार्रवाई से एक ओर जहां गुम युवती सुरक्षित अपने परिचित के पास पहुंची, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर भी विराम लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!