भाजपा स्थापना दिवस पर मस्तूरी में उत्साह, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय
राष्ट्रवाद व अंत्योदय की विचारधारा पर जोर, संगठन की 46 वर्ष की यात्रा को बताया गौरवपूर्ण
मस्तूरी । भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर मस्तूरी क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन की स्थापना से लेकर अब तक की गौरवशाली यात्रा का स्मरण करते हुए एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यकर्ताओं ने बताया कि वर्ष 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना से शुरू हुआ यह सफर जनसंघ और जनता दल के विलय के बाद भारतीय जनता पार्टी के रूप में आगे बढ़ा। प्रारंभिक दौर में मात्र तीन सीटों से शुरुआत करने वाली भाजपा आज देश के अधिकांश राज्यों में मजबूत संगठन के रूप में स्थापित हो चुकी है। वर्तमान में पार्टी के 18 करोड़ से अधिक सदस्य हैं, जो इसकी व्यापक जनस्वीकार्यता को दर्शाता है।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की विचारधारा राष्ट्रवाद, देशहित और जनकल्याण पर आधारित है। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र के साथ पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्शों और विचारों ने संगठन को मजबूत दिशा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी का सदस्य होने पर गर्व है और वे राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए निरंतर कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम में देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा और सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




