तारबाहर पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20260408-WA0991

बिलासपुर। अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के तहत तारबाहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 42 नग देशी प्लेन शराब जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में अवैध मदिरा की बिक्री पर रोक लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना तारबाहर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए लेकर जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने व्यापार विहार स्थित होटल आनंदा इम्पेरियल के सामने घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके थैले से 180-180 एमएल की 42 बोतल देशी प्लेन शराब बरामद हुई।

NTPC World Environment Day

पूछताछ में आरोपी की पहचान अमन यादव उर्फ चांद खान (37 वर्ष) निवासी तारबाहर क्षेत्र के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम के अधिकारियों व कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!