अंबेडकर जयंती पर मूल्यांकन कराने के फैसले का विरोध, तिथि परिवर्तन की उठी मांग

0
image_search_1775722898807

मुंगेली । छत्तीसगढ़ में 14 अप्रैल को आयोजित होने वाले कक्षा 12वीं हिंदी विषय के मूल्यांकन कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गवर्नमेंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ ने माध्यमिक शिक्षा मंडल के इस निर्णय पर आपत्ति जताते हुए तिथि परिवर्तन की मांग की है।

संगठन के प्रांताध्यक्ष कृष्णकुमार नवरंग और उपप्रांताध्यक्ष भोलाराम मरकाम ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा राज्य के सभी 33 जिला मुख्यालयों में 14 अप्रैल को मूल्यांकन कार्य निर्धारित किया गया है। जबकि यह दिन डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है और इस दिन शासकीय अवकाश घोषित रहता है।

संगठन ने इस निर्णय को अनुचित बताते हुए कहा कि एक ओर पूरा देश बाबा साहेब की जयंती को उत्सव के रूप में मनाता है, वहीं दूसरी ओर इस दिन मूल्यांकन कार्य कराना कर्मचारियों की भावनाओं के विपरीत है। इससे न केवल अवकाश की भावना प्रभावित होती है, बल्कि आयोजन में भागीदारी भी बाधित होती है।

NTPC World Environment Day

इस संबंध में संगठन द्वारा माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव को पत्र लिखकर 14 अप्रैल की तिथि में परिवर्तन करने और घोषित अवकाश को यथावत लागू करने की मांग की गई है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि इस विषय में शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो आगे आंदोलन की रूपरेखा भी तय की जा सकती है।

फिलहाल इस मुद्दे को लेकर कर्मचारी वर्ग में असंतोष का माहौल देखा जा रहा है और सभी की नजर अब मंडल के आगामी निर्णय पर टिकी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!