जनदर्शन में केंद्रीय राज्य मंत्री ने सुनी जनता की समस्याएं, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

0
Screenshot_20260409_203453

बिलासपुर। आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने बिलासपुर स्थित अपने निज कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में सहभागिता कर आमजन से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। मंत्री ने प्रत्येक मामले को प्राथमिकता से लेते हुए समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर क्षेत्र के कई विद्यार्थी भी मंत्री से मिलने पहुंचे और अपने वार्षिक परीक्षा परिणाम की खुशी साझा की। मंत्री तोखन साहू ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें निरंतर मेहनत कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

मंत्री ने कहा कि जनदर्शन कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी शिकायतों का समयबद्ध निराकरण किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!