शिबली मेराज खान बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

0
IMG-20260410-WA0099(1)


मुंगेली। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन में शिबली मेराज खान को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। उनकी नियुक्ति को संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस अवसर पर क्षेत्र के युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए शिबली मेराज खान को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में आदित्य वैष्णव, लल्ला ठाकुर, संदीप वैष्णव, मुल्लू सोनी, भावेश शर्मा, मोनू तिवारी, दुर्गेश श्रीवास, रिंकू ठाकुर, कार्तिक साहू, नीलकंठ राजपूत और महेश यादव सहित अन्य शामिल रहे।

कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि शिबली मेराज खान के नेतृत्व में संगठन जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त होगा तथा पंचायत स्तर की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी सक्रियता और नेतृत्व क्षमता से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और जनहित के मुद्दों पर प्रभावी कार्य किया जाएगा।

NTPC World Environment Day

इस नियुक्ति को लेकर संगठन से जुड़े लोगों में उत्साह का माहौल है और सभी ने उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!