कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश पर ग्रामों में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

0
IMG-20260409-WA0832

124 मरीजों की पोर्टेबल एक्स-रे से की गई जांच
रिपोर्टर✒️कमलेश सिंह @कवर्धा । कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार कबीरधाम जिले में आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी. के. तुर्रे, जिला नोडल अधिकारी डॉ. केशव धुर्वे एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती अनुपमा तिवारी के मार्गदर्शन में ग्राम खुर्सीपार एवं ग्राम सुकुवापारा में स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर में आधुनिक पोर्टेबल हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से कुल 124 मरीजों की जांच की गई, जिसमें 46 पुरुष एवं 78 महिलाएं शामिल रहीं। ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध होने से लोगों को बड़ी राहत मिली तथा उन्हें समय पर स्वास्थ्य जांच का लाभ प्राप्त हुआ। शिविर के दौरान स्वास्थ्य टीम द्वारा मरीजों का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं आवश्यक उपचार भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के शशिकांत शर्मा, भूपेंद्र भास्कर, सेक्टर सुपरवाइजर शोभाराम निषाद, आरएचओ नीतीश कुमार साहू, आरएचओएफ प्रियंकेश मानिकपुरी, कोऑर्डिनेटर तिजऊ साहू सहित संबंधित क्षेत्र के मितानिन दीदियों की सक्रिय सहभागिता रही। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम राजपूत द्वारा शिविर का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा शिविर की गुणवत्ता एवं सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!