नगरीय प्रशासन विभाग में 37 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

0
image_search_1776510704488

बिलासपुर । राज्य शासन द्वारा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में 37 अधिकारियों-कर्मचारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। इनमें मुख्य नगर पालिका अधिकारी, राजस्व अधिकारी, सहायक राजस्व अधिकारी से लेकर राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक, सहायक राजस्व निरीक्षक, लेखापाल और सहायक ग्रेड-2 तक के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।

विभाग ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों-कर्मचारियों को सात दिनों के भीतर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर विभाग को सूचित करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समयवाधि में कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर वर्तमान पदस्थापना स्थल से वेतन आहरण नहीं होगा। इसके उल्लंघन की स्थिति में नियंत्रण अधिकारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। 👇🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!