श्रद्धा महिला मंडल द्वारा “प्याऊ” का शुभारंभ — राहगीरों की सुविधा हेतु वॉटर कूलर स्थापना की विशेष जनहितकारी पहल

0
IMG-20260419-WA0948

बिलासपुर । परहित एवं जनकल्याण के प्रति समर्पित श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर द्वारा भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए एक सराहनीय पहल की गई। दिनांक 19 अप्रैल 2026 को मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन के मार्गदर्शन में शहर के प्रमुख स्थलों — इंदिरा विहार, बसंत विहार एवं नेहरू शताब्दी चौक पर “प्याऊ” का शुभारंभ किया गया।

इस पहल के अंतर्गत इन तीनों स्थानों पर कुल तीन वॉटर कूलर स्थापित किए गए हैं तथा नियमित रूप से प्याऊ का संचालन भी सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे राहगीरों एवं आमजन को भीषण गर्मी में शीतल एवं स्वच्छ पेयजल सहजता से उपलब्ध हो सके।
इस अवसर पर श्रद्धा महिला मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता बी. फ्रेंकलिन, श्रीमती विनीता जैन एवं श्रीमती शुभश्री महापात्रा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्याओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने इस लोकोपकारी कार्य में सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम की शुरुआत राहगीरों को आम पना वितरण के साथ की गई, जिससे “पानी है… तो ज़िंदगानी है…” के संदेश को सार्थक रूप दिया गया। इन स्थानों पर स्थापित वॉटर कूलर एवं संचालित प्याऊ के माध्यम से राहगीरों को पूरे वर्ष भर शीतल एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिलेगी।
“परोपकाराय पुण्याय” के भाव को साकार करती श्रद्धा महिला मंडल की यह पहल न केवल सेवा और संवेदना का उदाहरण है, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश भी देती है।

NTPC World Environment Day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!