बरदुली में भक्त माता कर्मा जयंती, राजिम जयंती व सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन 29-30 अप्रैल को

0
IMG_20260427_064152_205

मुंगेली। जिले के ग्राम बरदुली में भक्त माता कर्मा जयंती, राजिम जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह समारोह का भव्य आयोजन 29 और 30 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर साहू समाज में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है और आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में तोखन साहू (केंद्रीय राज्य मंत्री) तथा अरुण साव (उपमुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़) शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ निरेंद्र साहू करेंगे। वहीं प्रमुख अतिथि के रूप में पुन्नूलाल मोहले, धरमलाल कौशिक, लखनलाल साहू, थानेश्वर साहू, श्रीकांत पांडे, तिलक राम साहू तथा संजीत बनर्जी सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम संयोजक झालेश्वर साहू बनाए गए हैं। आयोजन की शुरुआत 29 अप्रैल, बुधवार को शाम 6 बजे ‘चूल-माटी’ एवं ‘तेल’ रस्म के साथ होगी। इसके बाद 30 अप्रैल, गुरुवार को सुबह 7 बजे देवतला, 8 बजे हरदियाही, 9 बजे बारात तथा दोपहर 1 बजे अतिथियों का आगमन निर्धारित है।

इसके साथ ही 30 अप्रैल को सुबह 10 बजे से छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकार अनुराग शर्मा (रायपुर) द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी, जो आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगा।

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला साहू संघ मुंगेली, तहसील साहू संघ जरहागांव, परीक्षेत्रीय साहू संघ सहित विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

जिला साहू संघ के अध्यक्ष पुहुप राम साहू एवं महामंत्री डॉ रामकुमार साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि सामूहिक विवाह के माध्यम से समाज में सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देने और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने का उद्देश्य है।

आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में समाजजनों की सहभागिता की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!